
मेदीनीनगर:– जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के प्रवासी श्रमिकों से किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिये राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-526 पर संपर्क करने की अपील की है.इसके अलावे उन्होंने जिले से बाहर जाकर दूसरे राज्य में काम करने जाने से पहले श्रम,नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग,झारखंड सरकार के श्रमाधान पोर्टल https://shramadhan.jharkhand.gov.in/पर अपना निबंधन आवश्यक करवाने की अपील की है.उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से इस टॉलफ्री नंबर व यह वेबसाइट का प्रचार-प्रसार अपने स्तर से करवाने को लेकर भी अनुरोध किया है.उन्होंने कहा कि सामान्य मृत्यु,दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु/अशक्त होने पर उन्हें अपने घर तक लाने के लिये ₹50,000 तक की राशि मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से दी जायेगी.इसके अलावे प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु या स्थाई रूप से अशक्त होने पर,दुर्घटना में दो अंग या दोनों आंख या अंग की हानि होने पर, दुर्घटना में एक अंग या आंख की हानि होने पर एवं दुर्घटना/ प्राकृतिक आपदा में श्रमिक की मृत्यु होने पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को 75 हज़ार से दो लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा.
इन व्हाट्सएप्प नंबरों पर भी किया जा सकेगा संपर्क
9470132591,9431336427,9431336398,
9431336472,9431336432
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 348
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
