ads
21 Aug, 2023
पलामू में यात्री बस से 8 पिस्टल बरामद
admin Admin

आमतौर पर जब भी कोई अवैध सामग्री, स्मगलिंग का सामान या फिर हथियार एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना होता है, तो अपराधी निजी वाहनों और जंगली रास्तों का उपयोग करते हैं।  बड़े ही गोपनीय तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है। निजी वाहनों पर ही पुलिस की चौकसी भी बढ़ती है । शायद यही सोचकर ठीक इसके विपरीत सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों ने हथियार भेजने के लिए आम रास्ते से यात्री बस का सहारा लिया। आपको जानकर बिल्कुल हैरानी होगी , यात्री बस से पलामू पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पलामू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पलामू के बॉर्डर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाई गई।  इस वाहन चेकिंग में यात्री बस में पुलिस को 8 पिस्टल बरामद हुई है। सभी हथियार सेमी ऑटोमेटिक है ,जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
हथियार के साथ एक संदिग्ध को भी पलामू पुलिस ने हिरासत में लिया है। एटीएस टीम भी मामले की पड़ताल में जुट गई है। पलामू  पुलिस के कई सीनियर अधिकारी इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं। कहा जा रहा है की यह हथियार गैंग के कई लोगों को देकर सक्रिय रूप से कई घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी।  हालांकि पलामू पुलिस ने गैंग के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है। पलामू पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है , हथियार भेजने वाले का भी पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
 



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US