
झामुमो पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह आदिवासी नेता बालकिशन उरांव, पाहन मनेश उरांव, दाऊद केरकेट्टा, दिलीप कोरबा, निरंजन सिंह चेरो ने विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को नेतृत्व किया । झामुमो जिला कार्यालय में आदिवासी परंपरा के अनुसार पाहन के द्वारा शहिद बेदी की पूजा की गई और जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा द्वारा वरिष्ठ आदिवासी नेताओं को पगड़ी और माला पहना कर सम्मान किया गया साथ ही झामुमो के सभी नेता, पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने बताया " झामुमो द्वारा पूरे झारखंड में आज आदिवासियों के सम्मान में किसी उत्सव की तरह विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। यह विश्व आदिवासी दिवस संतुलित विकास और स्थिरता प्राप्त करने के लिए आदिवासी आवाज़ों को सुनने और साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह दिवस हमें प्रकृति की रक्षा करने और उसका सम्मान करने सिखाता है। हेमंत सरकार ने आदिवासी समुदायों की जीवन स्थितियों में सुधार करने और उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए हैं, जैसे कानूनी प्रणालियों को मजबूत करना, शैक्षिक सहायता प्रदान करना, उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना। आज हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज एवं दबे कुचले लोगों का उत्थान तेजी से हो रहा है।"
इस मौके पर केंद्रीय समिति सद्स्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, सचिव सन्नू सिद्धकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव, राकेश सिन्हा, कमाल खान, जिला संगठन सचिव नवीन सिन्हा, शाहबाज आलम, अनुराग सिंह , युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, संजय साहनी, युवा मोर्चा सचिव आशुतोष विनायक, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजायल अंसारी, सचिव नन्हे खान, कोषाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ जशवंत सिंह, बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, कोषाध्यक्ष सलोनी उरांव, युवा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, चैनपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजमल खान, युवा संयुक्त सचिव अंकित सिंह , सोशल मीडिया प्रभारी रंजन कुमार, नगर उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, वीरेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 40
-
13 May, 2025 6
-
12 May, 2025 389
-
10 May, 2025 347
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
