ads
26 Jul, 2023
कारगिल शहीद स्मारक पार्क पोल पोल में मनाई गई कारगिल विजय दिवस।
admin Admin

आज कारगिल विजय दिवस मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के कारगिल शहीद स्मारक पार्क पोल पोल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद युगम्बर दीक्षित एवं शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। पूरा परिसर शहीद युगम्बर दीक्षित अमर रहे , शहीद प्रबोध महतो अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी इन शहीदों के ऋणी हैं जिनकी बदौलत हम सब अमन चैन एवं शांति से रह रहे हैं। इनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। आज ही के दिन हमारे शूरवीरों ने ने पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाई थी एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम का लोहा मनवाया था। हमें इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। 2016 में कारगिल शहीद स्मारक पोल पोल बनाया गया था। जिसका उद्घाटन पलामू के सांसद महोदय के द्वारा किया गया। शहीद स्मारक आज जर्जर अवस्था में है, यहां पर बिजली पानी के अलावा सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि रंगरोगन तथा मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाए ताकि इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना कारगिल शहीद स्मारक से देशभक्ति का जज्बा भरा जा सके।युगम्बर दीक्षित तथा हवलदार प्रबोध महतो शहीद होकर लोगों के दिल में अपना एक अलग जगह बनाया है। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, भास्कर दुबे ,संजू शुक्ला, पिंटू सोनी, विष्णु कुमार चौधरी, पोल पोल पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, सुमित्रा देवी, ललिता देवी ,बबीता देवी ,रीमा देवी, किरण देवी, आदि लोग उपस्थित थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US