
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अररुआ खुर्द गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटा है। इस सिलिंडर विस्फोट में लगभग 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें से पांच की हालत काफी नाजुक है। बताया जा रहा है कि विस्फोट भयंकर हुआ है। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों को पहले हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर लोगों को पलामू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ लोग बिहार के औरंगाबाद इलाज के लिए चले गए हैं।
क्या है मामला
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सिलिंडर विस्फोट की घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में मस्जिद के पास रहने वाले आजम रिजवी के घर की है। इनके घर के किचन में रखा सिलिंडर लीक कर रहा था। घर की महिलाएं जैसे ही किचन पहुंची और खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे को जलाया वहां आग भड़क उठा। मौके पर आग तेजी से फैला। आग फैलने से गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट और आग के लपटों की जद में 10 से अधिक लोग आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना में घर के तीन बच्चे तीन महिलाएं समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विस्फोट के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिलाएं और बच्चे काफी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 76
-
13 May, 2025 134
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 424
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
