ads
17 Jul, 2023
मनिका विधायक के गृह पंचायत में वृद्ध दम्पति का डायन बिसाही मामला बताकर हुई हत्या....
admin Admin

बरवाडीह:-बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत के अमडीहा मे मध्य रात्रि एक वृद्ध दम्पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई।जिसकी पहचान कृत सिंह उम्र 65 वर्ष व तुलसमनी देवी उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है।मामले की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सदलबल घटना स्थल पहुँच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है।व शव को अंत परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया।

परिवार वालो ने बताया डायन बिसाही मामले में हुई है हत्या....

 

उधर घटना के सम्बंध में मृतक कृत सिंह की 28 वर्षिय नतनी देवंती देवी ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व भी पहलवान सिंह समेत कुछ गांव लोग हमारी नाना नानी को डायन ओझा बताकर मारपीट की घटना को अंजाम देने का कार्य कर चुके है।

मृतक के दो पुत्र व एक है पुत्री...

मृतक कृत सिंह के दो पुत्र नगीना सिंह व अरुण सिंह जो पुराने घर में रहते है जो घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर रहते है।

क्या कहते है थाना प्रभारी...

घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी ने कहा की दो बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर हत्या हुई है।मामले को हर पहलू से देखा जा रहा है।जांच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा की हत्या किस चीज से की गई और क्यों कि गई।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US