
मेदिनीनगर:- मन के मिलन पखवाड़ा के तहत बुधवार को मध्यस्थता के द्वारा विभिन्न न्यायालयों में लंबित पांच मुकदमे मध्यस्थता के माध्यम से सुलह करा दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी ।उन्होंने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में काफी जागरूकता आया है।यही बजह है कि लोग मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलह कराने के लिए आगे आ रहे हैं। बुधवार को पांच मामले का निपटारा बिभिन्न मध्यस्थों के माध्यम से कराया गया ।उन्होंने बताया कि कंप्लेंट केस 94/2009 रेनू सिंह बनाम आलम अंसारी वगैरह के बीच चल रहा था। जो भादवि की धारा 406, 420 का मामला था उक्त मामले में मेडिएटर सतीश कुमार दुबे के द्वारा पहल कर मध्यस्था कर मामले का निपटारा कराया गया। उक्त मामला श्री चंदन कुमार गोस्वामी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में चल रहा था ।वही दूसरा केस जी आर 1484/2016 नगीना देवी व बालचंद मिस्त्री के बीच चल रहा था जो अमित बंसल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में फसल बर्बादी का केस था ।दोनों पार्टी केस को वापस करने का निर्णय लिया है। इस मामले में मध्यस्थ हरिनंदन सिंह ने मध्यस्था किया व मामला में सुलह हो गया। तीसरा केस जी आर 1485सन 2016 जो बालचन्द मिस्त्री व नगीना देवी के बीच चल रहा था उक्त केस अमित बंसल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में चल रहा था।जो फसल बर्वादी को लेकर ही दोनो पक्षो में केस हो गया था। जो 341,323,504 भादवि की धारा का था।उक्त केस में भी मध्यस्थ हरिनंदन सिंह ने मध्यस्थता कर सुलह करा दिया है। चौथा केस जी आर 1077/2019 ललिता देवी व श्यामसुंदर गिरी के बीच छोटे बच्चों की लड़ाई में केस हो गया था ।जो शिखा अग्रवाल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में चल रहा था।जो भादवि की धारा 323,341,504 के तहत था।उक्त केस में भी मध्यस्थ कुमार शिवाजी सिंह के द्वारा मध्यस्था कर मामले में सुलह करा दिया गया है। व पांचवा केस जी आर 291/ 2020 जो श्री परमानंद उपाध्याय के न्यायालय में चल रहा था.। परवेजअहमद व फिरोज खान वगैरह के बीच केस चल रहा था जो भारतीय दंड विधान की धारा 504 506 / 34 के तहत किया गया था ।दोनों पार्टी उपरोक्त मामले में मध्यस्थ अजय कुमार पांडे के पहल पर सुलह कर लिए हैं ।इस तरह बुधवार को पांच केस का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से कराया गया। विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से प्रतिदिन मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामले निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है ।और इसमें सफलता भी मिल रहा है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 83
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 91
-
24 Jun, 2019 5642
-
26 Jun, 2019 5468
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5094
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU
