ads
07 Jun, 2023
झामुमो पलामू जिला समिति द्वारा अनुषांगिक इकाइयों का गठन
admin Admin

मेदिनीनगर :- झमुमो पलामू जिला समिति द्वारा अनुषांगिक इकाइयों के गठन के लिए  केंद्रीय कार्यालय के पास अनुशंसा को गई थी, जिसके बाद केंद्रीय समिति के नेता श्री विनोद पांडेय जी के द्वारा झामुमो के अनुषांगिक इकाइयों के समिति के नामों की घोषणा की गई। जिला कार्यालय में सभी अनुषांगिक इकाइयों के जिलाध्यक्षों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। सभी अनुषांगिक इकाइयों के जिलाध्यक्षों ने राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पुष्पगुच्छ दे कर उन्हें, केंद्रीय समिति और जिला समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। श्री सिन्हा ने बताया,  "झारखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, महिला मोर्चा श्रीमती सुशीला मिश्रा, व्यवसायिक मोर्चा श्री दीपू चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा फजायल अहमद, दलित पिछड़ा मोर्चा श्री ललन चौधरी, क्रीड़ा मोर्चा का सुमित वर्मन को बनाया गया है। सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सचिवों और पूरी टीम को बहुत -बहुत बधाई। संगठन ने आप पर जो विश्वास जताया है उम्मीद करते हैं की आप सब उस पर खरे उतरेंगे। कार्यकर्ता के लिए पार्टी मां के समान होती है, उसका सम्मान बनाए रखना है। सेंट्रल कमिटी और जिला कमिटी से जो दिशा निर्देश आए उसका पालन आप सब बखूबी से करें, आप सभी मेहनती हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने में आप सबों का योगदान बढ़ेगा ऐसी उम्मीद है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष से मिल कर सभी प्रखंड और पंचायतों में कमिटी का जल्द से जल्द गठन करें। माननीय हेमंत सोरेन जी के सरकार की लोकप्रियता आज हर घरों में है, उनकी लोक कल्याण कारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं। झामुमो गरीबों, दलितों अल्पसंख्यकों की हितैषी है। आज हम सरकार में हैं परंतु पलामू में हमारे विधायक-सांसद नहीं होने की वजह से लोग झामुमो के संगठन की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें आम जनमानस की उम्मीदों को पूरा करना है और पलामू में हेमंत सरकार के विकास की किरण को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सबों को शुभकामना देने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य श्री सुनील तिवारी जी, वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप सिंह जी, श्री हाजी ललन जी थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US