
मेदिनीनगर :- भारत में सेवा के क्षेत्र में परचम लहरा रही इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार हुआ है। जिसमें झारखंड के पलामू एवं गढ़वा के सेवादारों को सेवा का सम्मान मिला है। सक्रिय युवा समाजसेवी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहेब सिंह नामधारी को प्रदेश संयोजक के तौर पर झारखंड राज्य की कमान सौंपी गई है वहीं प्रदेश उप संयोजक परवेज अख्तर को दुबारा पद पर बनाए रखा गया है। जारी पत्र में प्रदेश महिला संयोजक का पद गढ़वा की अंजलि गुप्ता को मिला है। झारखंड में छः साल से इंडियन रोटी बैंक का परचम लहराने वाले सेवादार दीपक तिवारी को कोर कमिटी ने प्रदेश से निकाल राष्ट्रीय उप-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतिष्ठित व्यवसाई सह समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी को झारखंड से विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर कमिटी में शामिल किया गया है।
झारखंड समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उप-प्रभारी दीपक तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। वहीं उर्जावान युवा साहेब सिंह नामधारी को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। दीपक ने बताया कि सेवादार परिवार में जन्मे साहेब जी की सेवा को सम्मान मिला है। वहीं अंजलि गुप्ता को प्रदेश महिला संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी है।
दीपक तिवारी ने बताया कि कमिटी विस्तार से आईआरबी टीम दुगने जोश एवं ताकत के साथ पूर्व की भांति गरीब, जरुरतमंद, असहाय के बीच सेवा कार्य जारी रखेगी। साथ ही नए जिलों में विस्तार के अलावा यूनिट का गठन किया जाएगा। इंडियन रोटी बैंक का सपना भूखा ना सोए कोई अपना के संकल्प को हरसंभव अनवरत निभाया जाएगा।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 85
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

LATEHAR

LATEHAR
