पलामू : बेरोजगारी की मार झेल रहे पलामू का एक और युवा पलायन की भेंट चढ़ गया. 3 बेटी और एक बेटे का पिता किसी तरह परिवार का भरण पोषण करने के लिये हिमाचल प्रदेश में जाकर मजदूरी कर गृहस्ती की गाड़ी खींच रहा था पर कहते हैं ना कि दुःख किसी के साथ हमदर्दी नही दिखाता और वही हुआ. पाटन प्रखण्ड के शोले गांव निवासी विनोद मोची का तबियत बिगड़ा, और हिमाचल में ही अचानक मौत हो गयी...मजदूरी कर पेट पालने वाले बिनोद के शव को अंतिम संस्कार नसीब हो सके उसके लिए गांव वालों ने चंदा इकठ्ठा कर शव को मंगवाने की तैयारी की. पंचायत के मुखिया लक्ष्मण मांझी के नेतृत्व में ग्रामीणों से चंदा कर शव को मंगवाया जा रहा है. ये पहली घटना नही है जब पेट पालने के लिए परदेश में रह रहे मजदूरों की मौत हो जाती है. उसी गांव में पहले भी ऐसा हादसा हो चुका है. विनोद की मौत से पूरे गांव में मातम है, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग पलामू में रोजगार की कमी को अभिशाप मान रहे हैं.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 52
-
31 May, 2025 225
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
