ads
27 May, 2023
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने कराई प्रेमी युगल की शादी
admin Admin

रिपोर्ट :-अभय मांझी

लातेहार जिला के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजो पंचायत सचिवालय मे गुरूवार दिन को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप राम जिला सचिव विशाल पासवान के अगुवाई मे दो प्रेमी युगल की शादी कराई गई। इस संबंध मे राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप राम ने बताया की सिंजो पंचायत के बाड़ी गांव निवासी नन्हक भुईया की पुत्री का नतबेलवा गांव निवासी जितन राम के पुत्र शुकुल राम के साथ कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इसी दौरान दोनो मे शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गई थी। लड़की के पेट मे  छःमाह क गर्भवती भी हो गई। उक्त मामले को लेकर सिंजो पंचायत सचिवालय मे राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष के अगुवई मे साथ सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वसहमति से दोनो प्रेमी जोड़े की शादी करने करा देने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पंचायत सचिवालय मे ही दोनो प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। वही दोनो प्रेमी युगल को सभी लोगो ने उनकी सुखमय जीवन का आशिर्वाद दिया। मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप राम सचिव विशाल पासवान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह भुईया समाज के प्रखंड प्रभारी  सिकेश्वर राम भुईया समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर भुईया गायत्री देवी रीता देवी दिवाकर यादव सहित लड़का व लड़की पक्ष के सभी लोग उपस्थित थे। 



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US