
गतका एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में बोकारो स्थित एम.जी.एम. स्कूल में दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका ट्रेनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय शिविर में पलामू जिले के गतकाबाजों ने अपनी प्रतिभा और निपुणता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शिविर में राष्ट्रीय गतका कोच सुखदीप सिंह एवं शिवम यदुवीर सिंह ने झारखंड के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया। खास बात यह रही कि पलामू के खिलाड़ियों ने कोचों के समक्ष उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसमीत सिंह, हरपाल सिंह, झारखंड गतका संघ के कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह, बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने पलामू के SGFI खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
पलामू गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा, "पलामू में खिलाड़ियों की संख्या तो अधिक है, लेकिन उन्हें सहयोग देने वालों की संख्या काफी कम है। खिलाड़ी अपनी आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए भी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हैं।"
इस कैंप के माध्यम से पलामू के खिलाड़ियों ने गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की बदली हुई तकनीकों की जानकारी ली, जिससे वे दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल गेम्स एवं बिहार के बोधगया में प्रस्तावित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
गौरतलब है कि इस कैंप में पलामू जिले से कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उनके साथ कोच अमरेश कुमार मेहता और सचिव सुमित बर्मन भी प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 68
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
