
एटीएस की ओर से रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को आज जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। अमन श्रीवास्तव गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव का बड़ा बेटा है। पिता की हत्या किए जाने के बाद वह अपराध की दुनिया में आया। लंबे समय से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। अमन श्रीवास्तव को 16 मई को गिरफ्तार किया गया। एटीएस टीम ने महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से वासी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। साथ ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया गया था। ट्रांजिट रिमांड की अवधि खत्म होने से पहले उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एटीएस अदालत में बीते गुरुवार को पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद एटीएस को अमन श्रीवास्तव को छह दिनों की रिमांड पर भेजा गया। एटीएस ने उससे मुख्यालय ले जाकर पूछताछ की है।
झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, लातेहार और रांची में दहशत का प्रयाय रहे गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट और किडनैपिंग के 23 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
- VIA
- Admin

-
08 May, 2025 12
-
07 May, 2025 58
-
07 May, 2025 125
-
07 May, 2025 300
-
07 May, 2025 79
-
07 May, 2025 35
-
24 Jun, 2019 5620
-
26 Jun, 2019 5444
-
25 Nov, 2019 5314
-
22 Jun, 2019 5071
-
25 Jun, 2019 4704
-
23 Jun, 2019 4346
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA
