
चाईबासा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने की सुझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाबल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीन केन बम को नष्ट कर जानमाल की क्षति होने से रोक लिया है। घटना आज सुबह की है। अगर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। भाकपा माओवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन केन बम लगा रखे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि सूचना मिली कि प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विस्फोट करने के फिराक में हैं। जिसके बाद बटालियन को संयुक्त ऑपरेशन पर भेजा। अभियान के क्रम में रविवार को सुबह लगभग 6.50 बजे कराईकेला थानान्तर्गत ग्राम इन्दुवां से पपरीदा जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास जंगल क्षेत्र में पांच किलो का तीन प्रेश आइईडी विस्फोटक लगे मिले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोटक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। सुरक्षाबलों ने आइईडी बरामद किया और सुरक्षा की दृषिट से मौके पर ही नष्ट किया।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 242
-
01 Jun, 2025 82
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
