
गढ़वा :- जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सह कुश्ती के अंर्तराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र पाठक एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। वहां से 20 मई को उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे। विदित हो कि 20 से 27 मई तक उज्बेकिस्तान के इज्जआख शहर में यूनाइटेड वर्ल्ड रैसलिंग के एसोसिएट स्टाइल की एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया है।
जिसके लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग महासंघ के रेफरी इंचार्ज के तरफ से शैलेंद्र पाठक को रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसी प्रतियोगिता के आधार पर रैंकिंग प्राप्त करने के हिसाब से वर्ल्ड कंबाट गेम्स और एशियन इंडोर गेम्स के लिए रेफरी पैनल का चयन किया जाएगा। जिसका आयोजन 2023 में आयोजित होना सुनिश्चित है। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय कुश्ती पारंपरिक महासंघ के अध्यक्ष उमर मुख्तार तांबूली ने पत्र के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए यह सूचित किया है।
उन्होंने बताया कि शैलेंद्र पाठक इकलौते खेल के ऐसे व्यक्तित्व है जो लगातार जिला राज्य और देश का प्रतिनिधित्व विभिन्न रूप में खेलों में जाकर करते हैं और गढ़वा जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। गढ़वा विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर जन प्रतिनिधियों, जिले के खेलप्रेमियों, समाजसेवियों ने बधाई दिया है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 53
-
31 May, 2025 226
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
14 May, 2025 5723
-
24 Jun, 2019 5723
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND
