
रिपोर्ट :-अभय मांझी
लातेहार :- लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत के ग्राम बाड़ी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है, इस घटना के बाद पूरे घर में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सिंजो पंचायत के ग्राम बाड़ी के रहने वाले 35 वर्षीय युवक जितेन्द्र सिंह ने ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बारे में तब जानकारी हुई, जब परिजन सुबह सो कर उठे और उन्होंने जितेन्द्र को कमरे में फंदे पर लटकता हुआ देखा,तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मनिका थाना की पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही मामले की जांच में जुटी है वहीं जीतेन्द्र सिंह की मौत से पूरे घर में मातम छाया हुआ है। मृतक का दो लड़का और लड़की है , घटना की सुचना मिलते है पुरे इलाके में शोक का माहौल है , मौके पर सैकड़ों ग्रामीण सहित पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह मौजूद थे
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 314
-
09 May, 2025 69
-
09 May, 2025 296
-
09 May, 2025 109
-
09 May, 2025 81
-
08 May, 2025 41
-
24 Jun, 2019 5635
-
26 Jun, 2019 5461
-
25 Nov, 2019 5329
-
22 Jun, 2019 5087
-
25 Jun, 2019 4719
-
23 Jun, 2019 4361
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
