
मेदिनीनगर :- विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला कार्यालय में गोवंश रक्षा और गोवंश संवर्धन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में श्रीमान त्रिलोकी नाथ बागी जी, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख पटना की मार्गदर्शन पलामू जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए गौ रक्षा प्रमुखों को मिला। जिला गोरक्षा प्रमुख माननीय रामब्रत सिंह जी इस कार्यशाला में स्वयं उपस्थित रहे और गौ रक्षा तथा गो वंश संवर्धन के विभिन्न उपायों को समझा। जिसे अब वो जिला में बाकी गौ रक्षकों को समझाएंगे और इस बारे में उन्हें प्रशिक्षित करेंगे।
आज के कार्यशाला के बाद यह निर्णय लिया गया कि गौ रक्षा और गोवंश संवर्धन के लिए हर गांव में गौ रक्षकों के संगठन बनाने की कार्य योजना को मूर्त रूप दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में गौ रक्षा प्रमुख मनोनित हैं। अब इस कार्यक्रम को पंचायतों और गांव तक ले जाने के योजना पर गंभीरता से काम किया जाएगा।जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए गांव-गांव में बैठक करने की आवश्यकता है। विहिप इस योजना पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने पर विचार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता जिले में घूम घूम कर किसानों की समस्याओं पर विचार करेंगे। गौ माता के माध्यम से कम लागत पर खेती करने के उपाय पर भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा आयाम के द्वारा संकटग्रस्त गौ माताओं की रक्षा के लिए कानून सम्मत हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में श्रीमान त्रिलोकी नाथ बागी जी, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख पटना, गौ रक्षा संस्थान के अध्यक्ष माननीय हीरानंद पाठक जी, माननीय सदस्य श्री अशोक राज जी, जिला गोरक्षा प्रमुख रामब्रत सिंह, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, जिला बालोपासना प्रमुख विकास कश्यप, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, तथा सम्मानित गौ रक्षक अभिषेक सिंह, सोनू कुमार, शिवांशु शेखर, राहुल उपाध्याय और आर्यन पाण्डेय इत्यादि की सहभागिता रही।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 106
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 439
-
10 May, 2025 354
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
