
रांची : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात यास ने रविवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया। सोमवार को इसके अति गंभीर चक्रवात में बदल जाने की संभावना है। इस दौरान 185 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके बाद ये उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। चक्रवात के उत्तरी उडीसा, पश्चिम बंगाल, और बंगलादेश के तट से 26 मई की सुबह टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में यास का प्रभाव सभी जिलों पर पड़ेगा। इसके कारण सबसे ज्यादा दक्षिणी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। चक्रवात का असर राज्य में 27 मई तक देखने के लिए मिलेगा। इसके कारण राज्य के सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि यास के कारण 25 मई को सभी जिलों में खासकर दक्षिणी जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम का ऐसा ही मिजाज 27 मई तक पूरे राज्य में जारी रहेगा। 28 मई के लिए विभाग के द्वारा अभी तक मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान होने वाले वज्रपात के लिए मौसम विभाग के द्वारा 24 घंटे अलर्ट जारी किया जाता रहेगा।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर, और साहेबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शहर अधिकमत तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 34.7 23.6
जमशेदपुर 36.7 26.8
मेदिनीनगर 36.9 24.6
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 314
-
09 May, 2025 69
-
09 May, 2025 296
-
09 May, 2025 109
-
09 May, 2025 81
-
08 May, 2025 42
-
24 Jun, 2019 5635
-
26 Jun, 2019 5461
-
25 Nov, 2019 5329
-
22 Jun, 2019 5087
-
25 Jun, 2019 4719
-
23 Jun, 2019 4361
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
