
लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र स्थित बरैनी गांव में पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में 6 गोली मारी। घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह उग्रवादी घटना है या किसी अपराधी संगठन ने वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
मुंशी की पहचान विष्णु देव सिंह (32) के रूप में की गई। विष्णु देव की एक सात साल की बेटी और एक 4 साल का बेटा है। वो अपनी पत्नी, बच्चों और पिता के साथ बिनगड़ा गांव में रहता था। विष्णु देव सिंह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का करीबी भी था। विष्णु विजय कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में मुंशी का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व कंपनी से JJMP के उग्रवादियों ने रंगदारी की मांग की थी।
शुक्रवार की शाम विष्णु अपनी बाइक से सदर थाना पहुंचे और यहां उग्रवादियों द्वारा रंगदारी मांगने का आवेदन दिया। थाना से वो वापस घर जाने के लिए निकला। तभी बीच रास्ते में दूर से ही चलती बाइक पर बैठे विष्णु पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विष्णु सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने पास से करीब उसे 5 गोलियां मारी। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की सूचना पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। यहां वो पोस्टमाॅर्टम कराने तक रहे। उन्होंने बोला कि सरकारी प्रधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- VIA
- Tannu Nagre

-
10 May, 2025 304
-
09 May, 2025 68
-
09 May, 2025 291
-
09 May, 2025 105
-
09 May, 2025 77
-
08 May, 2025 38
-
24 Jun, 2019 5632
-
26 Jun, 2019 5458
-
25 Nov, 2019 5327
-
22 Jun, 2019 5085
-
25 Jun, 2019 4716
-
23 Jun, 2019 4359
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

GARHWA

GARHWA

PALAMU
