ads
11 Feb, 2021
भाजपाइयों ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
admin Pappu Kumar Raj

सतबरवा : शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में गुरुवार को भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक कुशल विचारक कासिमबाद के नेता थे तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी थे। 11 फरवरी 1968 ईस्वी को उनका निधन हो गया था। आज हम लोग उनके पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा महामंत्री विजय पाठक सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू सिंह संत ज्ञान शुक्ला समेत कई लोग उपस्थित थे।
 



  • VIA
  • Pappu Kumar Raj




ads

FOLLOW US