
बरवाडीह: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बरवाडीह में भी आज काफी हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।प्रखण्ड कार्यालय ,थाना परिसर,डीएसपी आवास मे अमरनाथ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ संजय कु सुबोध,कांग्रेस प्रखण्ड कार्यलय , राजद कार्यालय,बेतला वन विभाग कार्यालय मे रेंजर प्रेम प्रसाद, बरवाडीह वन विभाग कार्यालय मे रेंजर उमाशंकर सिंह समेत अन्य जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी।वही बरवाडीह परिसर मे समारोह में थाना प्रभारी के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
झंडोत्तोलन के पश्चात समारोह में उपस्थित लोगों को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार राज्य में विकास को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं दूसरी ओर सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विभिन्न प्रकार की कई दर्जनों आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई।वहीं दूसरी ओर प्रखण्ड के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों के अलावा स्थानीय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा थाना परिसर में वही विधायक रामचन्द्र सिंह कांग्रेस कार्यालय व प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय द्वारा तिरंगा फहराया गया।वही मौके पर अखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राज राजद प्रखंड अध्यक्ष अली हसन राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी राजद प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र राम विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह,नितिन अग्रवाल, अजय कुमार सिंह और बिट्टू पूर्व मुखिया हुलास सिंह, जयप्रकाश रजक,अवधेश मेहरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

COUNTRY

PALAMU
