
पतरातू डैम में हाथ-पैर बंधा युवती का शव बरामद हुआ है। मंगलवार की सुबह डैम में नाव चलाने वाले नाविकों ने शव को सबसे पहले देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दी है।
जिंस और जैकेट पहनी करीब 30 वर्षीय युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर पैर-हाथ बांधकर डैम में फेंक देने की आशंका जताई है। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि शव को कहीं से लाकर यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जांच के लिए पुलिस झाड़ी में मिले बैग को थाने ले गई है। घटनास्थल से मिले बैग में से प्लास्टिक की रस्सी, बेल्ट, खाने का सामान ,पानी की बोतल आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच-पड़ताल कर रही है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
12 May, 2025 342
-
10 May, 2025 336
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU
