
बरवाडीह:- बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करने को लेकर लेआउट जारी किया गया। बताते चलें कि बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में आने वाले प्रखंड वासियों के लिए विभिन्न प्रकार के जरूरतों को चिन्हित कर विभिन्न प्रकार के सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।वही पिछले महीने प्रखंड़ कार्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल के आरओ प्लांट लगाया गया।वही इस बार प्रखंड कार्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण को लेकर लेआउट जारी किया गया,ताकि प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगो को शौच संबंधित आने वाले समस्याओं से छुटकारा मिल सके।वही सामुदायिक शौचालय के निर्माण हो जाने के बाद खासकर महिलाओं को काफी सहूलियत होगी।
वही जेई महेंद्र राम ने बताया कि बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ₹210000/- एवं ₹90000/- पीएचडी और मनरेगा कन्वर्जन के माध्यम से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।जिसकी मांग प्रखंडवासियों के द्वारा बहुत पहले से की जाती रही है।वही इस दौरान बरवाडीह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने कहा परिसर में शौचालय निर्माण होना बहुत जरूरी था,ताकि प्रखंड कार्यालय आने वालों लोगो को शौच संबंधित समस्याओं से निजाद मिल सके।वही जल सहिया नेहा देवी ने कहा हमारा प्रयास हैं कि अपने कार्यो के प्रति निष्ठा रखते हुए,जन समस्याओं का निराकरण कर सकू।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
13 May, 2025 4
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
