
हरमू कॉलोनी स्थित सी-55 में रहनेवाले ठेकेदार अरविंद सिंह (49) की गढ़वा जिले के भवनाथपुर में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में भवनाथपुर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें मोरहाबादी निवासी धनंजय सिंह, कुज्जू के सीसीएलकर्मी अवधबिहारी सिंह और रामगढ़ निवासी विनय सिंह शामिल हैं। इन सभी पर षड्यंत्र के तहत अरविंद की हत्या करने का आरोप है। इन पर आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 34 और 27 आर्म्स एक्ट के तह मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी पांकी के नीमचक निवासी व अरविंद सिंह के रिश्तेदार अभय कुमार चौहान ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 9 दिसंबर की रात 11.30 बजे नीलू सिंह के गेस्ट हाउस में आयोजित शादी कार्यक्रम में गोली चली, जिससे अरविंद सिंह की मौत हो गई थी। इधर, शुक्रवार को अरविंद सिंह का अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया।
- VIA
- Tannu Nagre

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 242
-
01 Jun, 2025 83
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
