
गढ़वा पुलिस ने कांडी के संवेदक विनोद चौधरी से रंगदारी लेने पहुंचे टीपीसी के सदस्य को घोड़दाग से गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाहमन टुटी ने रविवार को सदर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि कांडी के संवेदक विनोद चौधरी का पानी टंकी का काम पलामू जिले के पाटन में चल रहा था। पानी टंकी निर्माण के एवज में टीपीसी के एरिया कमांडर रंजन के नाम से संवेदक से 80 हजार रूपए की मांग की गई थी। शनिवार को संवेदक ने उसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने रणनीति तैयार करते हुए संवेदक को 80 हजार रूपए लेवी की राशि लेने पहुंचे टीपीसी के सदस्य को देने की बात कही। संवेदक ने कांडी थाना के घोडदाग में 80 हजार रूपए लेकर पहुंचा और लेवी की राशि लेने पहुंचे सदस्य को पैसा दे ही रहा था कि उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेवी की राशि लेने पहुंचे टीपीसी के सदस्य से पुछताछ की गई तो वह अपना पहचान सुरेन्द्र बैठा बताया और उसने कहा कि वह टीपीसी के एरिया कमांडर रंजन के लिए काम करता है। उसके कहने पर ही लेवी की राशि लेने घोड़दाग आया था। एसडीपीओ ने बताया कि सुरेन्द्र पर पलामू में भी एक केस दर्ज है।
- VIA
- Atul Dhar Dubey

-
02 Jun, 2025 67
-
01 Jun, 2025 250
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
