
बरवाडीह : लातेहार जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड के उक्कामाड़ के लेदगाई ग्राम मे के किसानों के बीच बी.जी.आर.ई.आई योजना के अंतर्गत 2020-21 श्यामा मुखर्जी मिशन सांसद आदर्श ग्राम तहत चयनित किसानों के बीच आदर्श ग्राम में चना का प्रत्यक्षण कराने हेतु रवि फसल के बीज का वितरण किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन प्राधिकरण लातेहार के द्वारा बरवाडीह में चयनित किसानों के बीच एटीएम रोशन कुजूर के द्वारा चयनित पंचायत उक्कामाड़ ग्राम लेदगाई के किसान मुकेश राम, सत्यनारायण तिवारी, गणेश सिंह उमाशंकर तिवारी, हरिहर सिंह,दीपक कुमार तिवारी को चना का प्रत्यक्षण कराने हेतु रवि फसल का बीज वितरित किया गया।इस मौके पर एटीएम रोशन कुजूर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों को चयनित कर उन्हें रवि फसल का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसानों को बीज के लिए भटकना न पड़े साथ ही साथ किसानों को उत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त हो सके ताकि वह बेहतर से बेहतर और ज्यादा से ज्यादा फसल प्राप्त कर सकें।इस मौके पर किसान मित्र विष्णु राम,सुनील सिंह,निर्मल,लखपति सिंह,करतार सिंह ,निरंजन सिंह के साथ-साथ चयनित किसान मौजूद रहे।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
12 May, 2025 350
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
