
बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु आर.ओ प्लांट का विधिवत रूप से उद्घाटन जिला परिषद लातेहार की अध्यक्षा सुनीता कुमारी एवं बरवाडीह प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी के द्वारा किया गया। बताते चलें कि लंबे समय से ब्लॉक परिसर में शुद्ध पेयजल के संसाधन की कमी महसूस की जाती रही है।अब ब्लॉक परिसर में आर.ओ प्लांट लग जाने से प्रखंड मुख्यालय परिसर में पेयजल में ही प्रखंड कर्मियों तथा प्रखंड के अपने कार्य के लिए आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए प्रखंड परिसर में है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाएगा।वही इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं जन उपयोगी है।वही बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शुद्ध पेयजल संयंत्र लग जाने से प्रखंड कर्मियों के साथ साथ प्रखंड कार्यालय में आगंतुकों को भी शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। वर्तमान समय में सभी के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो,इसके लिए समुचित एवं सुनिश्चित प्रयास करने की जरूरत है ताकि गंदे एवं अशुद्ध पानी के इस्तेमाल से होने वाले रोगों से बचे रहें।वही मोके पर पंचायत समिति सदस्य मंसूर आलम,पपु, कमलेश सिंह समेत और भी लोग मौजूद रहे।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
19 Apr, 2025 38
-
19 Apr, 2025 154
-
19 Apr, 2025 225
-
19 Apr, 2025 63
-
18 Apr, 2025 138
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5534
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4977
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
