
सतबरवा:- सतबरवा के जिला परिषद श्रीमती चिंता देवी के आवास पर वरिष्ठ पत्रकार एसएस रूबी के निधन पर भाजपा नेता आशीष सिन्हा, भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू सिंह, अनूप प्रसाद ,कंचन कुमार मोहम्मद रब्बानी सामूहिक रूप से 2 मिनट का मौन रखकर शोक जताया है। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री रूबी जैसे वरिष्ठ पत्रकार का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ।
बताते चलें कि श्री रूबी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। डाल्टेनगंज के नवाटोली स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1975 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी ,अपने जीवन का अधिक समय रांची एक्सप्रेस अखबार में दिया। वर्तमान में वे थर्ड आई हिंदी दैनिक अखबार मैं प्रधान संपादक के पद पर कार्यरत थे। 2 सितंबर 1947 को जन्मे एसएस रूबी ने 30 नवंबर 2020 को अंतिम सांस ली, और 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए । बड़ा पुत्र जसप्रीत सिंह आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार में पलामू जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं तो दूसरा आनंद मोटर में जीएम है। निधन की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत तथा सामाजिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी उनके पार्थिव शरीर की अंतिम दर्शन के लिए।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
20 May, 2025 176
-
20 May, 2025 71
-
20 May, 2025 28
-
19 May, 2025 128
-
17 May, 2025 426
-
16 May, 2025 389
-
24 Jun, 2019 5671
-
14 May, 2025 5559
-
26 Jun, 2019 5493
-
25 Nov, 2019 5362
-
22 Jun, 2019 5125
-
25 Jun, 2019 4750
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
