
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को रामगढ़ थाना की पुलिस गिरफ्तार किया है। दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द में मुखिया से लेवी वसूलने आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीति बनाकर काम किया और गांव के रास्ते में ही पुल पर दोनों को दबोच लिया गया। उनके पास से एक देसी कटटा, दो जिंदा गोली, जेजेएमपी का 6 पीस पोस्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी। प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में डब्लू सिंह और अखिलेश सिंह शामिल हैं। डब्लू काफी लंबे समय से जेजेएमपी से जुड़ा हुआ था। जबकि अखिलेश नक्सलियों का सहयोगी था। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बांसडीह खुर्द की मुखिया सुशीला देवी से लेवी वसूलने जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन शाही, रामगढ़ के थाना प्रभारी आशीष खाखा, पीएसआई विजय कुमार, स.अ.नि संजय कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे। चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ के अलावा चैनपुर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा भी मौजूद थें।
- VIA
- Ravi...

-
20 May, 2025 172
-
20 May, 2025 69
-
20 May, 2025 27
-
19 May, 2025 123
-
17 May, 2025 424
-
16 May, 2025 388
-
24 Jun, 2019 5668
-
14 May, 2025 5557
-
26 Jun, 2019 5492
-
25 Nov, 2019 5361
-
22 Jun, 2019 5123
-
25 Jun, 2019 4749
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

COUNTRY
