
बंशीधरनगर:- युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार कि स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र,गढवा के द्वारा नगर ऊंटारी प्रखंड मे 5 दिवसीय युवा मंडल विकास कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ करते हुए केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने बताया कि यह कार्यक्रम एक नवंम्बर से 5 नवंम्बर तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंन्तर्गत प्रखंड के सभी युवा मंडलो के साथ बैठक कर केन्द्र के कार्यो के बारे मे बताया जाएगा। साथ ही युवा मंडल के द्वारा किए जा रहे कार्यो का मुल्यांकन भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि युवा मंडल युवाओं का एक संगठन है जो सामान्य लक्ष्यों और उद्देश्यों की उपलब्धि की ओर प्रयास कर रहे हैं। युवा मंडल का गठन, प्रबंधन एवं संचालन स्वयं युवाओं द्वारा किया जाता है। यह सामान्य रुप से समुदाय और विशेषकर युवाओं के संवृद्धि एवं विकास के लिए कार्य करता हैं। रविवार को प्रगति किशोर युवा मंडल जंगीपुर ब्लॉक मोड़,अंश युवा मंडल गरबांध,दिनबंधु युवा मंडल नगर ऊटारी के साथ बैठक किया गया। इस मौके पर प्रगति किशोर युवा मंडल के सचिव उज्ज्वल विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, भारती रंजन, विजय तिग्गा,कौशल कुमार,दिनबंधु युवा मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,हरिओम कुमार,बबलु कुमार,ज्ञान प्रकाश,रोहिय कुमार,अंश युवा मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार,विवेक कुमार,मनिलाल कुमार सहित युवा मंडल के सभी सदस्य मौजुद थे।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 67
-
01 Jun, 2025 250
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR
