
धनबाद:- पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से कार द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुआ। परिवार कार से धनबाद से जामताड़ा की ओर जा रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में एक पुरूष (42 वर्ष), महिला (37 वर्ष), साधु बाबा (60 वर्ष), बच्ची (5 वर्ष) एवं बच्चा (2 वर्ष) शामिल हैं.। दुर्घटना गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य मार्ग पगला मोड़ के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (JH15M 9150) की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस प्रशासन व आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गैस कटर से क्षतिग्रस्त कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी अंदर ही फंस गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। पर वो असफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को घटनास्थल से एक सम्पर्क सूत्र मिला, जिस पर बात करने पर मालूम चला कि ये लोग पाकुड़ के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार को फोन पर सूचना दी गयी है. उनके पहुंचने पर ही मृतकों के बारे में पूरी जानकारी मिल पायेगी.
- VIA
- Tannu Nagre

-
10 May, 2025 314
-
09 May, 2025 69
-
09 May, 2025 296
-
09 May, 2025 109
-
09 May, 2025 81
-
08 May, 2025 41
-
24 Jun, 2019 5635
-
26 Jun, 2019 5461
-
25 Nov, 2019 5329
-
22 Jun, 2019 5087
-
25 Jun, 2019 4719
-
23 Jun, 2019 4361
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

GARHWA

COUNTRY

PALAMU

PALAMU
