
मेदिनीनगर :- कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि उत्पाद व राष्ट्रीय खाद सुरक्षा में ग्रामीण महिलाओं के सराहनीय योगदान को दृष्टिगत करते हुए आत्मा सभागार मेदनीनगर में महिला किसान दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष प्रभादेवी व पाकी जिप सदस्य स भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया मौके पर संबोधित जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा किआज देश भर में महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है कृषि के क्षेत्र में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। जिप सदस्य लवली गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं ।खेती किसानी के क्षेत्र में चाहे मुर्गी पालन हो ,बागवानी हो, डेरी उद्योग ,कृषि के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। बुवाई से लेकर कटाई तक खेत में 50% से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रहती है हर दस किसान में से छः किसान महिलाएं ही है इसका मतलब है भारत किसान आबादी का 60% हिस्सा महिला से बना है। महिला किसान किसी भी मामले में पुरुष किसान से कम नहीं है। महिला किसान के बारे में यह आमतौर पर भावना बनी रहती है कि वह केवल खेतों में मजदूरी का ही काम करती है। आज बहुत सी महिलाएं खेती करके अपने परिवार की भरण पोषण कर रहे हैं ।लवली गुप्ता ने उपस्थित महिला किसानों से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम स्थल पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार कृषि वैज्ञानिक प्रमोद राजीव कुमार, संजय कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे कार्यक्रम महिला एटीएम, बीटीएम सहित सैकड़ों की संख्या में महिला किसान उपस्थित थे।
- VIA
- Praphul Giri

-
13 May, 2025 41
-
13 May, 2025 99
-
13 May, 2025 9
-
12 May, 2025 409
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
