लेस्लीगंज : पलामू जिले के लेस्लीगंज से हैरान करने वाली खबर आई है. भाजपा नेता पर चोरी का आरोप लगा है और वो भी टेबल कुर्सी चोरी करने का. लेस्लीगंज 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह और पिकअप वैन के ड्राइवर मुख लाल पासवान पर लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी लेस्लीगंज ब्लॉक के नाजिर मनोज पासवान ने दर्ज करवाई है. दरअसल बुधवार को करीब 3:00 बजे लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय से टेबल कुर्सी लेकर 20 सूत्री अध्यक्ष जैसे ही निकलने वाले थे. वैसे ही प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें रोका और पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
मौके पर तत्काल लेस्लीगंज थाना कि पुलिस पहुंचकर गाड़ी समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और भाजपा नेता को भी थाना ले गए. करीब 7 घंटे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. मामले को दबाने की भी कोशिश की गई. पैरवी का भी दौर चला कंप्रोमाइज करने की भी कोशिश की गई लेकिन तमाम कोशिशें विफल साबित हुई और रात करीब 11:00 बजे मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई. हालांकि इस मामले पर कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बताने से गुरेज करते रहे. अशोक सिंह ने भी नहीं बताया कि आखिर किस मनसा से वह टेबल कुर्सी ले जा रहे थे और कहां ले जा रहे थे.
- VIA
- Admin

-
09 May, 2025 33
-
09 May, 2025 169
-
09 May, 2025 58
-
09 May, 2025 47
-
08 May, 2025 18
-
07 May, 2025 69
-
24 Jun, 2019 5622
-
26 Jun, 2019 5447
-
25 Nov, 2019 5317
-
22 Jun, 2019 5074
-
25 Jun, 2019 4708
-
23 Jun, 2019 4350
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

COUNTRY

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR
