
गढ़वा :- नारायणपुर गांव के सिमरिया टोला में डायन-बिसाही के मामले में तीन महिलाओं व ओझा के आरोप लगा एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करने व प्रताड़ित करने के मामले में गढ़वा पुलिस ने 21 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 अक्टूबर को दो लोगों को जेल भेजा था। कुल 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि इस मामले अभी भी मुख्य आरोपी बलि रजवार पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं पुलिस ने बलि रजवार की दोनों पुत्री व एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसडीपीओ बहामन टूटी ने सदर थाने में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि मामले में कुल 32 लोगों पर नामजद और 50-55 अज्ञात लोगों पर निर्वस्त्र कर महिलाओं व युवक को मारपीट करने व प्रताड़ित करने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि मामले को गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर टीम बनाकर दिनरात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है। शेष बचे नौ अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे। छापेमारी में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत कुमार राय, संजय कुमार, नीतीश कुमार, संतोष कुमार रवि और नीरज कुमार शामिल थे।
- VIA
- Tannu Nagre

-
02 Jun, 2025 68
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
14 May, 2025 5730
-
24 Jun, 2019 5730
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU
