
गढ़वा :- सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी की पत्नी अनुरंजना देवी 23 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव घर के समीप एक कुएं में पाया गया। घटना रविवार देर शाम की है। इसे लेकर मृतका के ससुराल वाले आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं उसके मायके के लोग साजिश कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप मृतका के ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांडी थाना क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी शंभू मिश्रा की पुत्री अनुरंजना की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी ओंकार तिवारी के पुत्र मृत्युंजय तिवारी के साथ हुई थी।
उसे दो संताने भी हैं। ससुराल वालों के अनुसार अनुरंजना शौच के लिए रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान घर के समीप स्थित एक कुएं में उसका शव पाया गया। बताया गया कि इसकी सूचना मिलने पर मृतका के मायके के लोग तिवारी मरहटिया गांव पहुंचे, तब तक शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से यह कहकर रोक दिया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात मृतका के मायके वालों ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 382
-
16 May, 2025 364
-
16 May, 2025 158
-
14 May, 2025 5517
-
14 May, 2025 208
-
13 May, 2025 333
-
24 Jun, 2019 5655
-
14 May, 2025 5517
-
26 Jun, 2019 5483
-
25 Nov, 2019 5351
-
22 Jun, 2019 5112
-
25 Jun, 2019 4740
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR
