
डॉक्टर डे पर सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ केनेडी को परशुराम सेना झारखंड प्रदेश कमिटी ने किया सम्मानित
मेदिनीनगर : परशुराम सेना झारखंड प्रदेश के प्रभारी अभिषेक तिवारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियो के साथ डॉक्टर डे के अवसर पर पलामू जिला के सिविल सर्जन जॉन एफ केनेडी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर गमछा ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया ..
सिविल सर्जन को सम्मानित करने के दौरान प्रदेश प्रभारी अभिषेक तिवारी ने कहा कि डॉक्टर जनता के विस्वास की डोर होते हैं डॉक्टर सेवा भाव से मरीजों को इलाज करके नया जीवन प्रदान करने का कार्य करते हैं, इनके सेवा भावना से किए जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है.
प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर को धरती का दूसरा भगवान का दर्जा दिया गया है , डॉक्टर पूज्यनीय होते हैं , कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी में भी जहां आम जनमानस अपने घरों में सुरक्षित जीवन गुजर बसर कर रहे है वही दूसरी तरफ देश भर में डॉक्टरों द्वारा अपनी जान की बाजी लगाकर भी कोरोना मरीजों को सेवा भावना से इलाज करके मरीजों को जीवन बचाने का सराहनीय कार्य किया गया है , डॉक्टर से लोगो को सेवा भावना की सीख लेने की जरूरत है।
श्री केनेडी को सम्मानित करने के दौरान संग़ठन के , पलामू जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडेय , डालटनगंज नगर निगम अध्यक्ष अप्पू तिवारी , नगर निगम उपाध्यक्ष प्रिंस उपाध्याय ,पलामू जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल किशोर तिवारी ,विकास तिवारी रावणा, विनीत तिवारी उपस्थित रहे.
- VIA
- Admin

-
23 Apr, 2025 138
-
23 Apr, 2025 79
-
22 Apr, 2025 30
-
21 Apr, 2025 407
-
21 Apr, 2025 297
-
21 Apr, 2025 31
-
24 Jun, 2019 5555
-
26 Jun, 2019 5382
-
25 Nov, 2019 5255
-
22 Jun, 2019 4997
-
25 Jun, 2019 4646
-
23 Jun, 2019 4281
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
