
रांची : झारखंड में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच नए मरीज भी मिल रहे हैैं, लेकिन पिछले एक पखवारे से नए मरीज मिलने की दर और रफ्तार में कमी आई है। रविवार को राज्य में 67 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इन सभी को कोविड वार्डों में भर्ती किया गया। नए संक्रमित में अधिसंख्य प्रवासी हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में अबतक कोरोना के 1404 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को भी गढ़वा में दो मरीज स्वस्थ हुए।
कोरोना को मात दे 1406 मरीज हो चुके हैैं स्वस्थ, 67 नए मरीज मिले
- कुल सक्रिय केस : 677
- अबतक स्वस्थ हुए : 1404
- कुल मौत : 11
- कुल मामले : 2094
- अबतक हुई कुल जांच : 121770
- आज हुई जांच : 2016
रविवार को देवघर में 11, पूर्वी सिंहभूम में 10, गुमला, बोकारो तथा गोड्डा में सात-सात, गिरिडीह में छह, धनबाद में पांच, हजारीबाग में चार, रांची, कोडरमा, रामगढ़ तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा लोहरदगा व खूंटी में एक-एक नए मरीज मिले। धनबाद के निरसा में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक भी पॉजिटिव पाए गए हैैं। इसके अलावा यहां झरिया में एक व बाघमारा में एक महिला समेत तीन मरीज मिले हैैं। रांची के दोनों संक्रमित रिम्स में भर्ती मरीज हैं। इसके साथ ही राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 677 हो गई है। वहीं अबतक के कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2094 हो चुकी है। इनमें 1406 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बोकारो, देवघर, गोड्डा तथा खूंटी में सभी मरीज स्वस्थ होने के बाद नए केस
बोकारो, देवघर, गोड्डा तथा खूंटी में सभी मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके थे। इससे इन जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं था। रविवार को देवघर में 11, बोकारो तथा गोड्डा में सात-सात तथा खूंटी में एक नए केस मिल गए। राज्य में अब तीन जिले ही रह गए हैं जहां कोई सक्रिय केस अभी नहीं है। इनमें साहिबगंज, दुमका तथा पाकुड़ शामिल हैं।
जिला : एक्टिव केस
- पूर्वी सिंहभूम : 168
- सिमडेगा : 109
- कोडरमा : 81
- रांची : 56
- रामगढ़ : 29
- पश्चिमी सिंहभूम : 33
- हजारीबाग : 44
- धनबाद : 10
- गुमला : 47
- गिरिडीह : 12
- गढ़वा : 13
- चतरा : 12
- सरायकेला-खरसावां : 13
- जामताड़ा : 08
- लातेहार : 08
- लोहरदगा : 12
- पलामू : 01
- खूंटी : 01
- बोकारो 07
- देवघर : 11
- साहिबगंज : 00
- दुमका : 00
- गोड्डा : 07
- पाकुड़ : 00
21 जून तक स्वस्थ होने वाले मरीज
- रांची : 136
- सिमडेगा : 207
- हजारीबाग : 122
- धनबाद : 109
- रामगढ़ : 88
- गढ़वा : 86
- गुमला : 53
- पूर्वी सिंहभूम : 152
- गिरिडीह : 50
- पलामू : 44
- कोडरमा : 77
- लातेहार : 46
- लोहरदगा : 37
- बोकारो : 27
- चतरा : 30
- पाकुड़ : 30
- सरायकेला-खरसावां : 23
- देवघर : 10
- खूंटी : 22
- पश्चिमी सिंहभूम : 26
- दुमका : 04
- साहिबगंज : 03
- जामताड़ा : 20
- गोड्डा : 01
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 18
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 298
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 303
-
14 May, 2025 5742
-
24 Jun, 2019 5740
-
26 Jun, 2019 5564
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5199
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
