
रांची : झारखंड में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 2.50-2.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। वाणिज्यकर विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दरें रात 12 बजे से प्रभावी होंगी। दरअसल यह वह छूट है जो झारखंड सरकार ने वर्ष 2018 में पेट्रो उत्पाद की कीमतों में आए उछाल के बाद जनता को दी थी। वहीं छूट अब वापस ले ली गई है।
वाणिज्यकर विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल में 15 रुपये या 22 फीसद दोनों में से जो अधिक होगा, उस पर वैट वसूला जाएगा। वहीं, डीजल में 8.37 रुपये या 22 फीसद दोनों में से जो अधिक होगा वह लिया जाएगा। यह व्यवस्था झारखंड में पहले से ही प्रभावी है लेकिन वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढऩे के बाद दोनों उत्पादों पर 2.50-2.50 रुपये की छूट राज्य सरकार के स्तर से दी गई थी।
बता दें कि वाणिज्यकर विभाग ने यह प्रस्ताव फरवरी माह में ही सरकार के पास भेजा था लेकिन बजट सत्र और उसके बाद कोरोना को लेकर हुई तालाबंदी के कारण इसे प्रभावी नहीं किया गया। वाणिज्यकर विभाग के इस वित्तीय वर्ष पहले माह का निराशाजनक कलेक्शन आने के बाद इस छूट को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
रांची में पेट्रोल-डीजल का नया मूल्य
- पेट्रोल : 71.22
- डीजल : 66.06
- VIA
- Admin

-
23 Apr, 2025 136
-
23 Apr, 2025 78
-
22 Apr, 2025 30
-
21 Apr, 2025 407
-
21 Apr, 2025 297
-
21 Apr, 2025 31
-
24 Jun, 2019 5555
-
26 Jun, 2019 5382
-
25 Nov, 2019 5255
-
22 Jun, 2019 4997
-
25 Jun, 2019 4646
-
23 Jun, 2019 4281
FEATURED VIDEO

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
