
गढ़वा: गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को एक रोजगार सेवक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कोरवाडीह पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
यह मामला कोरवाडीह गांव में मनरेगा के तहत चल रही डोभा निर्माण योजना से जुड़ा है। इस योजना के लाभार्थी अखिलेश चौधरी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के बदले गुलजार अंसारी ने 5000 रुपए की मांग की।
पीड़ित अखिलेश चौधरी ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत पलामू स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गुलजार अंसारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
गुलजार अंसारी, जिसकी उम्र 53 वर्ष है, कंचनपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में कोरवाडीह पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- VIA
- Admin

-
23 Apr, 2025 62
-
23 Apr, 2025 205
-
23 Apr, 2025 117
-
22 Apr, 2025 30
-
21 Apr, 2025 412
-
21 Apr, 2025 303
-
24 Jun, 2019 5555
-
26 Jun, 2019 5382
-
25 Nov, 2019 5255
-
22 Jun, 2019 4997
-
25 Jun, 2019 4646
-
23 Jun, 2019 4281
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
