
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्थित एक तालाब में शरारती तत्वों द्वारा जहर डाले जाने के कारण हजारों मछलियां मर गईं। इस घटना में मत्स्य पालक कल्याणपुर गांव निवासी शेर अली खान को पांच लाख से अधिक का नुकसान हुअा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात किसी ने तालाब में जहर डाल दिया। बुधवार की सुबह तालाब मरी हुईं मछलियों से पटा हुआ था। शेर अली जब तालाब पर पहुंचा तो वह वहां का नजारा देखकर सन्न रह गया।
उसने कहा कि बाहर से लाकर 50 हजार तालाब में जीरा डाला था। मछली1 किलो के साइज में हो गया था। अभी उसकी मछली की बिक्री शुरू ही हुई थी। प्रतिदिन तालाब पर आकर लोग मछली ले जा रहे थे। तालाब में जहर डाले जाने के कारण मछलियां के मरने की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
तालाब में तैर रही मरी मछलियों को पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से डिस्पोजल करा दिया। इस दौरान कल्याणपुर गांव के कई लोग मछली पकड़ कर अपने अपने घरों में ले गए थे। पुलिस प्रशासन के पहल पर कल्याणपुर के मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने मछली ले जाने वाले लोगों के घर-घर जाकर मछली का सेवन नहीं करने की अपील की।
मुखिया ने कहा कि तालाब का पानी जहरीला हो गया है। जिसके कारण मछली मर हो गई है आप लोग उक्त मछली का सेवन ना करें। मुखिया के अपील के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मछली को घर से बाहर फेंका। मुखिया ने बताया की तालाब का पानी जहरीला हो गया है। तालाब के पानी पीने से एक कबूतर की भी मौत हो गई है। तालाब का पानी जहरीला होने से गांव के लोगों में भय का माहौल है। मत्स्य पालक ने पुलिस से इसकी जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है।
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 332
-
16 May, 2025 334
-
16 May, 2025 141
-
14 May, 2025 5423
-
14 May, 2025 201
-
13 May, 2025 326
-
24 Jun, 2019 5653
-
26 Jun, 2019 5481
-
14 May, 2025 5423
-
25 Nov, 2019 5347
-
22 Jun, 2019 5109
-
25 Jun, 2019 4739
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
