
रांची : झारखंड के कोडरमा में एक बार फिर बुधवार को 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही झारखंड में आंकड़ा 177 पर पहुंच गया है। आज प्रदेश में कुल चार कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें 2 मामले राजधानी रांची के हैं। जबकि कोडरमा के 2 लोगों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के चारों नए मामलों की पुष्टि की है। रांची में दोनों कोरोना मरीज महिला हैं। जबकि कोडरमा के दोनों कोरोना संक्रमित पुरुष बताए गए हैं।
दैनिक जागरण के संवाददाता नीरज अंबष्ठ और अमन मिश्रा ने बताया कि रांची में मिले दोनों कोरोना मरीज महिला हैं। इनकी उम्र क्रमश: 25 और 30 साल है। जबकि कोडरमा के दोनों पुरुष कोरोना संक्रमित हैं। इनकी उम्र क्रमश: 19 साल और 32 वर्ष बताई गई है। रांची की दोनों कोरोना मरीजों में एक महिला हिंदपीढ़ी इलाके की और एक महिला कोरोना संक्रमित मांडर की रहने वाली हैं। रांची के रिम्स में बुधवार को कुल 680 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 676 निगेटिव और 4 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 25
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 299
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 304
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
