
रांची : रांची में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 161 पर पहुंच गया। सोमवार को राजधानी रांची में कोरोना एक नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई है। यह महिला हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली है। रांची के रिम्स में आज हुई सैंपल जांच में कोरोना का ताजा मामला सामने आया है।
दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्स में सोमवार को कोरोना संदिग्धों के कुल 578 सैंपल की जांच में 577 निगेटिव मिले हैं। जबकि एक केस पॉजिटिव मिला है। एक और कोरोना पॉजिटिव हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली है। अमन के मुताबिक आज की कोरोना संक्रमित 25 वर्षीय महिला है। फिलहाल उसे कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वह कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली है। सोमवार को मिले कोरोना पॉजिटिव केस की रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने पुष्टि की है।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 25
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 299
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 304
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
