
बरवाडीह : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखण्ड से बाहर काम करने गये मजदूर झारखण्ड वापसी को लेकर सरकार से मदद की आस में है।बताते चले कि झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखण्ड के कई मजदूर इस लॉक डाउन में कर्नाटक के जिला चिकबालापूर,गाँव बसवापूर(टोनडेयावी)में फंसे हुए है।मजदूरों ने दूरभाष पर बताया कि हम हमलोग झारखंड वापस आना चाहते है,क्योकि इतने लंबे लॉक डाउन में हमारी आर्थिक स्थिति खराब है।हम झारखण्ड राज्य के लातेहार जिले से 42 एवं पलामू जिले से 06 मजदूर फंसे हुए है।झारखण्ड सरकार से अनुरोध है कि हम गरीब मजदूर की झारखण्ड वापसी में मदद करे।हमलोगों ने झारखंड प्रवासी सहायता ऐप्प में भी रजिस्ट्रेशन किया है।हम सभी यहाँ टेक्समाको रेल कंपनी में मजदूरी करते है।लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिस कारण भूखे रहने पर विवश है।अगर झारखण्ड सरकार हमे वापस लाने में मदद नहीं करती तो हम सभी मजदूर पैदल ही झारखण्ड के लिए निकल जायेंगे,साथ ही झारखण्ड सरकार से अनुरोध किया कि हमे सुरक्षित रूप से घर पहुँचाया जाये।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 315
-
10 May, 2025 333
-
09 May, 2025 82
-
09 May, 2025 312
-
09 May, 2025 113
-
09 May, 2025 89
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5463
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
