
पलामू : पलामू पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर के निर्देश पर हरिहरगंज पुलिस ने बेलोदर मोड़ के एनएच 98 पर वाहन चेकिंग के क्रम में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो को पकड़ा, जिसमें से 10 बोरा (2000 पाउच) देशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. हालांकि मौके से चालक व शराब माफिया भागने में सफल रहे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
पुलिस ने बोलेरो से 10 बोरा में करीब दो हजार देशी शराब के पाउच बरामद की है. शराब माफियाओं के विरूद्ध हरिहरगंज पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. हरिहरगंज थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर बोलेरो मालिक और ड्राइवर का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है.
- VIA
- Admin

-
22 May, 2025 1320
-
22 May, 2025 101
-
21 May, 2025 499
-
21 May, 2025 83
-
20 May, 2025 237
-
20 May, 2025 104
-
24 Jun, 2019 5676
-
14 May, 2025 5606
-
26 Jun, 2019 5501
-
25 Nov, 2019 5367
-
22 Jun, 2019 5130
-
25 Jun, 2019 4755
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

GARHWA
