गढ़वा : बारात में चमका रहा था हथियार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजी । रविवार रात्री में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका गार्डेन में बारात पार्टी में एक युवक द्वारा हथियार लहरा कर फायरिंग की जा रही हैं। जिसमे इस प्रकार की घटना से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। जिसकी सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका गार्डन में छापेमारी कर शहर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी भिखारी साव का पुत्र संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से एक देशी रिवाल्वर और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। छापेमारी में मुख्य रूप से गढ़वा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, वरुण कुमार तिवारी शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
08 May, 2025 8
-
07 May, 2025 55
-
07 May, 2025 122
-
07 May, 2025 274
-
07 May, 2025 77
-
07 May, 2025 32
-
24 Jun, 2019 5620
-
26 Jun, 2019 5444
-
25 Nov, 2019 5314
-
22 Jun, 2019 5068
-
25 Jun, 2019 4703
-
23 Jun, 2019 4346
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
