
झारखंड में कल हेमन्त सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री का शपथ, पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कैपिटल न्यूज़ पर.
यूट्यूब और फेसबुक पेज के अलावे कैपिटल न्यूज़ एप्प पर भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
capitalnewspalamu.com वेबसाईट पर भी लाइव. कहीं भी रहें आप, सीधा जुड़िये कैपिटल न्यूज़ के साथ, और ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें.
रांची. झारखंड में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को रांची में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में 14 दल शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, राहुल गांधी समेत 30 नेताओं ने कार्यक्रम में आने की सहमति व्यक्त की है। समाराेह के लिए देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को अामंत्रित किया गया है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।
ये अतिथि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी के शरद पवार, शरद यादव, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालीन, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार, प्रणब झा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, सांसद टीआर बालू, डीएमके के सांसद कनीमोझी, बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक।
इन राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
शपथ ग्रहण में रघुवर दास भी आएंगे
हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन कर अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हेमंत ने बताया कि रघुवर ने इसमें उपस्थित रहने पर अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही भाजपा के अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।
विनय चौबे होंगे हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय चौबे सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव होंगे। सोरेन द्वारा सीएम पद का शपथ लेने के बाद चौबे को प्रधान सचिव नियुक्त करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। चौबे की सेवा केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अधीन है, इसलिए वहां से सेवा वापस आने के बाद ही उन्हें सीएम का प्रधान सचिव बनाने की अधिसूचना जारी होगी। चौबे को प्रधान सचिव बनाने का अनौपचारिक निर्णय ले लिया गया है। सीएम का पद संभालने के बाद राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय निर्वाचन आयोग को चौबे की सेवा वापस लेने के लिए विकल्प के रूप में तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा जाएगा।
झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है। वहीं बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 83
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 91
-
24 Jun, 2019 5642
-
26 Jun, 2019 5468
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5094
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

GARHWA

GARHWA

PALAMU
