ads
25 Dec, 2019
क्षेत्र की जनता का फैसला सर आंखों पर - ब्रह्मदेव प्रसाद
admin Admin

विश्रामपुर : विश्रामपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी ब्रह्म देव प्रसाद ने हार स्वीकार करते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का फैसला सर आंखों पर है। क्षेत्र की जनता ने वोट के रूप में जो प्रेम दिया है उसका हम सम्मान करते हैं। साथ ही उनके हर सुख दुख में साथ रहेंगे। हमसे वह हमारे कार्यकर्ता सहयोगी से कहीं भी चूक हुई है उसके लिए हम जनता से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने निवर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि  पूर्व मंत्री विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के पथ पर अग्रसर करें। उन्होंने कहा कि हार का मुख्य कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 27 नवंबर को आना था। लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके। जिसे विपक्षी पार्टी के लोगों ने क्षेत्र में भ्रम फैला दिया कि जदयू का भाजपा के साथ गठबंधन है। मुख्यमंत्री के नहीं आने से क्षेत्र की जनता को विश्वास हो गया और वह भारतीय जनता पार्टी को वोट कर दिए।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US