ads
18 Dec, 2019
ब्लूटूथ डिवाईस ने दोस्त को बनाया दुश्मन, गोली मारकर गया जेल
admin Admin

सतबरवा : इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इनके आगे सारे रिश्ते नाते धराशायी होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला है पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र का जहां ब्लूटूथ डिवाइस के कारण दोस्ती में कुश्ती हो गई। बचपन का दोस्त दुश्मन बन बैठा। गोली मारकर खुद जेल चला गया।

बुधवार को लहलहे में दिनदहाड़े उत्तम पांडेय ने अपने दोस्त अजीत तिवारी को गोली मार दिया। अजीत की किस्मत ठीक कि गोली उसकी बांह में लगी। दोनों दोस्त किशुनपुर गांव के रहनेवाले हैं। जख्मी हालत में अजीत को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है ।

मंगलवार की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ शराब के साथ पार्टी की थी। इसी दौरान अजीत का ब्लूटूथ डिवाइस खो गया। बुधवार को अजीत ने उत्तम पर ब्लूटूथ डिवाइस चुराने का आरोप लगाया। फिर दोनों उसी जगह पर गये जहां रात में दोनों ने शराब पी थी। ब्लुटूथ डिवाइस वहीं पर रखा हुआ मिला। इसके बाद दोनों में कहा-सुनी हुई। इसके बाद उत्तम ने अजीत पर गोली चला दी। एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और बताया कि गोली चालन के तुरंत बाद उत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US