
झारखंड की द कराटे एकेडमी की होनहार खिलाड़ी काजल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नया इतिहास रच दिया है। काजल ने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट गतका में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह पलामू जिले के इतिहास में खेलो इंडिया में अब तक का पहला स्वर्ण पदक है।
काजल ने टीम फरी सोती कैटेगरी में महाराष्ट्र की मजबूत टीम को फाइनल में हराकर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे पलामू जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
अब तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पलामू जिले को कोई भी स्वर्ण पदक नहीं मिला था, लेकिन काजल की इस ऐतिहासिक जीत ने जिले को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दी है। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
काजल की मेहनत, समर्पण और जुनून ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी अगर लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पलामू जिले और झारखंड राज्य को उन पर गर्व है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 59
-
31 May, 2025 242
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

GARHWA

PALAMU
