
पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम क्षेत्र में हुआ आतंकवादी हमला पूरे देश को झकझोर गया था। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसने न केवल उनके परिवारों को गमगीन किया, बल्कि पूरे देश को शोक और गुस्से से भर दिया। इस नृशंस हमले के 15 दिन बाद भारत ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर सख्त संदेश दिया है।
भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस सटीक और साहसिक कार्रवाई ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को फिर से दोहराया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस ऑपरेशन के बाद पूरे देश में जोश और गर्व की लहर दौड़ गई है। नागरिकों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की है। इसी क्रम में झारखंड के मेदिनीनगर से युवा कांग्रेस डाल्टनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा, “हमारी सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हम सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन करते हैं।”
सूर्यांश प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय सेना केवल सीमा की सुरक्षा नहीं करती, बल्कि देश की आत्मा की रक्षा करती है। उन्होंने सभी युवाओं से सेना का मनोबल बढ़ाने और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 59
-
31 May, 2025 242
-
27 May, 2025 208
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 197
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU
